
दैनिकभास्कर.कॉम ने इस वैलेंटाइन डे पर अपने पाठकों को खास तोहफा दिया है। अपनी तरह की अनूठी पहल करते हुए जयपुर के लिए खास वेबसाइट लॉन्च की गई है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी के हाथों यह वेबसाइट लॉन्च की गई है।
दैनिकभास्कर डॉट कॉम पर 24 घंटे लाइव न्यूज, वीडियो-फोटो के साथ ही सिनेमाहॉल, रेस्तरां, घूमने और शापिंग की गाइड से लेकर अस्पताल-एंबुलेंस, टैक्सी जैसे हर जरूरी नंबर की डायरेक्टरी बस एक क्लिक पर उपलब्ध है।
भास्कर की वेबसाइट जयपुर जानने वालों के लिए नया अनुभव लेकर आई है। दैनिक भास्कर में छपने वाली खबरें तो आप यहां पाएंगे ही, शहर की प्रमुख घटनाओं और आयोजनों के वीडियो और तस्वीरें भी देख सकते हैं।
शहर की हर छोटी-बड़ी घटना का अलर्ट मिनटों में वेबसाइट पर देख सकते हैं। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री श्रीमती अंबिका सोनी ने सोमवार को नई दिल्ली में टैबलेट पर क्लिक कर जयपुर हायपर लोकल सिटी सेक्शन का शुभारंभ किया।भारत में किसी शहर को लेकर समाचार वेबसाइट बनाने की यह पहली गंभीर पहल है, जो दैनिक भास्कर बाकी शहरों में भी जल्द शुरू करेगा।
इस खास वेबसाइट पर किसी भी इवेंट का कवरेज होगा ‘रियल टाइम’ आधार पर। यानी जैसे ही शहर में कोई घटना घटेगी कुछ ही मिनटों में दैनिकभास्कर डॉट कॉम पर उसका अलर्ट आपको दिखेगा। वेबसाइट पर शहर के बारे में हर जरूरी जानकारी, मसलन जरूरी फोन नंबर और आज के कार्यक्रम भी उपलब्ध है।
सिटी डायरेक्टरी, हैंगआउट और फूड सेक्शन में इसके अलावा कहां घूमने जाएं और क्या खाएं जैसे प्रश्नों का जवाब होगा।
क्या होगा नए सेक्शन्स में-
सिटी लाइव: इसमें होंगी वो तमाम छोटी खबरें जो अखबार के पन्नों या बड़ी खबरों में जगह नहीं बना पातीं। इन खबरों के पल-पल के अपडेट शहर में फैले हमारे रिपोर्टर्स बताएंगे।
वीडियो : वेब न्यूज की दुनिया में पहली बार हो रहे इस प्रयोग में हमारे रिपोर्टर्स शहर की हर अहम खबर का वीडियो भी लाएंगे, सिर्फ आपके लिए।
साथ ही सिटी डायरेक्टरी, बेस्ट ऑफ सिटी, इवेंट कैलेंडर और फोटो गैलरी जैसे सेगमेंट आपकी रुचि के अनुसार कंटेंट उपलब्ध करवाएंगे। अस्पताल, एंबुलेंस, टैक्सी सर्विस, सिनेमा हॉल, पुलिस स्टेशन, हेल्पलाइन जैसी कई कैटेगरी हैं जहां आपको जरूरत के टेलीफोन नंबर मिलेंगे।
बेस्ट ऑफ सिटी में होंगी शहर के मॉन्यूमेंट्स, रेस्तरां की जरूरी जानकारियां। इन्हें आप इच्छानुसार स्टार्स देकर अपनी रेटिंग भी दे सकते हैं। सिटी ब्लॉगर में शहर से जुड़े विभिन्न विषयों पर होंगे कुछ खास लोगों के ब्लॉग। आप भी यहां अपने विचार शेयर कर सकते हैं।
Read the full story
Blogging Barracks