गोपालगढ़ के कुएं उगल रहे हैं लाश!
Thursday 15 September 2011
Leave a Comment
जयपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले के गोपालगढ़ में बुधवार को दो समुदाय के बीच हुए दंगे के बाद अब वहां के कुएं में दो लाश देखने का दावा किया जा रहा है। घटना की जांच करने पहुंची अनहद संस्था की शबनम हाशमी का दावा है कि उन्होंने अपनी आंखों से दो लाशें गोपालगढ़ के ईदगाह के पास कुएं में देखी है।
दूसरी ओर, पीयूसीएल ने गोलीकाण्ड की निन्दा करते कहा है कि प्रशासकीय लापरवाही के कारण कब्रिस्तान के लिए आवंटित हुई ज़मीन का मसला जो सभी पक्षों को बैठाकर हल किया जा सकता था उसे कोताही के कारण बड़ा बनने दिया गया। उसके बाद बातचीत के बजाय गोलियों से हल करने की कोशिश की गई।
पीयूसीएल की महासचिव कविता श्रीवास्तव का आरोप है कि पुलिस की गोली साम्प्रदायिक रूप से चली। एक ही समुदाय के लोगों को निशाना बनाकर मारा गया। हालांकि सरकार केवल चार लोगों की मौत की पुष्टि कर रही है।
पीयूसीएल ने घटनास्थल तक जांच दलों को जाने की इजाजत दी मांगी है, जिससे पारदर्शी रूप में तथ्यों का खुलासा हो सके। पीयूसीएल ने इस घटना के लिए गहलोत सरकार को दोषी ठहराते हुए भरतपुर के कलेक्टर, एस.पी. एवं गोपालगढ़ थाने के एस.एच.ओ. एवं सी.ओ. को तत्काल हटाने की मांग की है।

हम इस प्रस्ताव के साथ हैं।