अफजल की गुजारिश, मत घसीटो दिल्ली विस्फोट में मेरा नाम
फांसी का इंतजार कर रहे अफजल गुरू ने दिल्ली हाईकोर्ट बम विस्फोट में अपना नाम घसीटे जाने पर दुख जताया है। तिहाड़ जेल में बंद अफजल ने एक पत्र लिखकर दिल्ली हाईकोर्ट पर हुए बम विस्फोट में अपना नाम उछालने पर दुख जताया है। इस पत्र में अफजल ने लिखा है कि दिल्ली में जो बम विस्फोट हुआ, वह दर्दनाक और कष्टदायी है। यह कायरना कृत्य है। जिसकी हम सभी को भत्र्सना करनी चाहिए। कोई भी धर्म मासूमों को मारने की इजाजत नहीं देता है।
अंग्रेजी में लिखे गए पत्र में लिखा गया है कि कुछ एजेंसी और संस्थाओं के द्वारा जानबूझ कर इस विस्फोट में बेवजह मेरा नाम घसीटा जा रहा है। यह कोई पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी कई बार ऐसा किया जा चुका है।
गौरतलब है कि अफजल गुरू फिलहाल तिहाड जेल में बंद हैं। उन्होंने अपनी फांसी को माफ करने के लिए राष्ट्रपति के यहां दया याचिका लगाई हुई है।

0 comments »
Post a Comment