दैनिक भास्कर के विजय मनोहर तिवारी को लाल बलदेव सिंह सम्मान
Wednesday 15 June 2011
Leave a Comment

मप्र के सप्रे संग्रहालय का माधवराव सप्रे पुरस्कार इस वर्ष वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव को दिया जाएगा। जबकि लाल बलदेव सिंह पुरस्कार से दैनिक भास्कर के पत्रकार विजय मनोहर तिवारी को सम्मानित किया जाएगा। सप्रे संग्रहालय के संस्थापक विजय दत्त श्रीधर ने बताया कि १८ जून से दो दिवसीय समारोह का आयोजन होगा। समारोह के पहले दिन डॉ. धर्मवीर स्मृति कक्ष का लोकार्पण होगा। वहीं, मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति देवदत्त माधव धर्माधिकारी व पद्मभूषण महेश नीलकंठ बुच माधुरी श्रीधर द्वारा संपादित किताब ‘पानी की बात विज्ञान के साथ’ का लोकार्पण किया जाएगा। समारोह के दूसरे दिन रविवार को मुख्य अतिथि सांसद कैलाश जोशी, अध्यक्ष सांसद मीनाक्षी नटराजन पत्रकारों को सम्मानित करेंगे।

0 comments »
Post a Comment