लापता पत्रकार की लाश मिली
Wednesday 1 June 2011
Leave a Comment
इस्लामाबाद. पिछले दो दिनों से लापता पाकिस्तान के प्रमुख पत्रकार सैयद सलीम शहजाद का शव मंगलवार को पंजाब प्रांत में मिल गया। उनके शरीर पर यातना के निशान हैं। शहजाद एशिया टाइम्स ऑनलाइन के पाकिस्तान ब्यूरो चीफ थे। वे रविवार से इस्लामाबाद से लापता थे।
40 वर्षीय शहजाद ने लापता होने से दो दिन पहले ही यह रिपोर्ट दी थी कि अल कायदा ने पाकिस्तानी नौसेना से अपने कुछ आतंकियों की रिहाई के लिए बात की थी। उसके विफल हो जाने के बाद अल कायदा ने मेहरान नौसेना अड्डे पर हमला किया था। पुलिस के अनुसार शहजाद एक टीवी कार्यक्रम में शामिल होने इस्लामाबाद गए थे। लेकिन उनका शव इस्लामाबाद से करीब 200 किलोमीटर दूर सराय आलमगीर में मिला। मंगलवार दिन में आलमगीर में शहजाद की कार के पास एक शव मिलने की खबर आई थी।

0 comments »
Post a Comment