हिंदी पत्रकारिता दिवस की 184वीं वर्षगांठ मनाई
Tuesday 31 May 2011
Leave a Comment
जयपुर. हिंदी पत्रकारिता दिवस की 184वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सोमवार को प्रेस क्लब में संगोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार मिलापचंद डांडिया, पत्रकार गोपाल शर्मा, पत्रकार प्रतुल सिन्हा आदि ने समाज में पत्रकारिता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इसकी नींव पर ही समाज की बुनियाद खड़ी है। कार्यक्रम में प्रेस क्लब अध्यक्ष एल.एल. शर्मा सहित कई वरिष्ठ पत्रकारों ने विचार व्यक्त किए।
मासिक अदबी गोष्ठी संपन्न : राजस्थान सिंधी अकादमी कार्यालय में मासिक साहित्यिक (अदबी) गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. खेमचंद गोकलानी ने की। इसमें शरद दीवाना ने कविता ‘सपनों का संसार’, एन.डी. मूलचंदानी ने ‘कारो कोट’, डॉ.खेमचंद गोकलानी ने गजल ‘शराब शराबी’ प्रस्तुत की।

0 comments »
Post a Comment