दिल मोह लिया भास्कर के विश्लेषण ने

हमारी 28 बरस की मुराद पूरी हुई। देश के सभी अखबारों ने इस जीत की शानदार कवरेज की पहले से ही तैयारी कर ली थी। लेकिन बात सबसे बड़ी थी विजन की। देश के प्रमुख अखबारों ने कंटेट के साथ हैडलाइंस पर भी काफी काम किया लेकिन इन सबमें सबसे ऊपर रहा देश का सबसे बड़ा मीडिया समूह दैनिक भास्कर। भास्कर ने तस्वीरों से लेकर विश्लेषण तक बाकी अखबारों से अलग और नए लेआउट-कलर के साथ पाठक को दिया। लेकिन सबसे खास है पहले पेज पर दिया गया खास विश्लेषण : 6 बातें जो टीम इंडिया से हम सबको सीखनी चाहिए। इसमें बताया कि क्रिकेट और खेल से आगे का जहां काफी बड़ा है। जिंदगी की बाधाओं को यदि पार करना है तो टीम इंडिया से कुछ बातें सिखनी चाहिए। यही इस विश्लेषण में बताया गया है। पेज 1 से लेकर सिटी भास्कर तक को इस जीत के रंग में रंग कर दैनिक भास्कर ने अपने पाठकों का ही नहीं बल्कि विरोधियों का भी दिल जीत लिया। जीत की हैडिंग के लिए देशभर में भास्कर के साथियों की मदद ली गई। खास कवरेज के लिए नेशनल न्यूज रुम में एक अलग डेस्क ही बना दी गई। जिसने एक महीने तक लगातार काम किया। लेकिन यदि आज के कवरेज की बात करें तो यह न सिर्फ शानदार है बल्कि सभी की उम्मीदों पर खरा उतरा है।

0 comments »
Post a Comment