यूएनआई के संपादक को वेदराम पुरस्कार
Saturday 20 March 2010
Leave a Comment
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भुट्टिको ने प्रिंट मीडिया में अहम भूमिका के लिए यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक और मुख्य संपादक अरुण कुमार भंडारी को स्व. ठाकुर वेदराम राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करने की आज घोषणा की।
भुट्टिको के संस्थापक अध्यक्ष स्वक् ठाकुर वेदराम की स्मृति में प्रतिवर्ष 21 अप्रैल को भुट्टिको कुल्लू में साहित्य, कला, भाषा, संस्कृति, सहकारिता, प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया और बुनकर विद्या में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विशिष्ट प्रतिभाओं को यह पुरस्कार प्रदान किए जाते है।
पुरस्कार समिति के वरिष्ठ सदस्य एवं प्रवक्ता प्रोफेसर डॉ. टी डी एस आलोक ने बताया कि वर्ष 2009-10 के लिए भंडारी को प्रिंट्र मीडिया में उल्लेखनीय योगदान के लिए पुरस्कृत किया जायेगा। इसके अलावा इलेक्ट्रानिक मीडिया में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छो़डने के लिये आकाशवाणी शिमला के संवाददाता इन्द्रजीत दुग्गल को और सहकारिता क्षेत्न में महत्वपूर्ण योगदान के लिये सेवानिवृत आईएएस टी डी नेगी, डीसी चौहान, परसराम चौधरी को सम्मानित किया जाएगा। अन्र्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त साहित्यकार डा.महेन्द्र शर्मा, को साहित्य के क्षेत्न में और अन्नंत राम ठाकुर भल्याणी तथा राम घयारी डुंखरा जरी कुल्लू को बुनकर क्षेत्न में , विपिन पब्बी संपादक इण्डिन एक्सप्रेस तथा हिन्दुस्तान टाइम्स की प्रमुख अर्चना फुल को भी पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।
पुरस्कार की अहम घोषणा के साथ इस सम्मान के साथ दिए जाने वाले अन्य राष्ट्रीय पुरस्कारों की विधिवत घोषणा राष्ट्रीय पुरस्कार समिति की अहम बैठक में की गई। इसी के साथ वर्ष 2009-10 के लिए भुट्टिको द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किए जाने वाले पुरोहित चंद्रशेख, लोक साहित्य राष्ट्रीय पुरस्कार चांद कुल्लवी, लाल चंद प्रार्थी, पहाडी कला, संस्कृति सभ्यता राष्ट्रीय पुरस्कार, ठाकुर मौलू राम जीवंत पहाडी भाषा, साहित्य राष्ट्रीय पुरस्कार के लिये क्रमश : कमल कांत शर्मा विद्रोही कुल्लू, प्रेम पखरोलवी पूर्व विधायक नादौन और तोपदन कुल्लू के नामों की भी घोषणा की गई।
डॉ. आलोक ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर आउटलुक के पूर्व संपादक आलोक मेहता, संसदविद एवं नवभारत टाईम्स के पूर्व प्रधान संपादक स्व डा.विद्या निवास मिश्र, दैनिक ट्रिब्युन के पूर्व संपादक विजय सहगल, संस्कृतिविद एवं इतिहासवेत्ता प्रो. महेश्वरी प्रसाद , विदुरा एवं ग्रास रूट की सम्पादक अनु आनंद सरीखे शिखर पुरूष इस सम्मान को पहले प्राप्त कर चुके है। डॉ आलोक ने बताया कि यह सम्मान समारोह आगामी 21 अप्रैल 2010 को भुटिटको सभागार में आयोजित किया जाएगा।

Send your good taste to celebration by delivering our mouthwatering cakes to Gwalior and exotic flowers to Gwalior and leave a cherished memory with them. Add zing to the special occasions of your acquaintances in Gwalior by sending our fantastic flowers and tasty cakes.
Please visit:
www.gwaliorfloristshop.com