वीरेंद्र सिंह तीसरी बार बने प्रेसक्लब के अध्यक्ष
Monday 29 March 2010
Leave a Comment
जयपुर पिंकसिटी प्रेस क्लब के चुनाव में वीरेंद्रसिंह राठौड़ लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सीताराम झालानी ने बताया कि राठौड़ ने एलएल शर्मा को छह मतों से हराया। राठौड़ को कुल 204 मत मिले।
किशोर शर्मा 161 मत लेकर तीसरे स्थान पर रहे। चुनाव में संतोषकुमार शर्मा व संयोग जैन उपाध्यक्ष, नीरज मेहरा महासचिव व राहुल जैमन कोषाध्यक्ष चुने गए है। साथ ही सत्य पारीक, राधारमण शर्मा, मिथलेश जैमिनी, मुकेश पारीक, वसीम अकरम कुरैशी, कानाराम कड़वा, परमेश्वर प्रसाद शर्मा, तरुण के. जैन, सुनीता जैन तथा अनीता शर्मा कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।

0 comments »
Post a Comment