प्रेस समाज का सजग प्रहरी है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज, प्रशासन और सरकार को सुधार और परिवर्तन करने का अवसर उपलब्ध होता है। इस दृष्टिकोण से उसकी भूमिका रचनात्मक और सकारात्मक होती है। यह बात मप्र के आवास एवं पर्यावरण मंत्री जयंत मलैया ने रविवार को सेंट्रल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलपति अच्युतानंद मिश्र ने इस अवसर पर कहा कि विश्वसनीयता को लेकर पत्रकारों को विचार करना चाहिए। जनसंपर्क आयुक्त मनोज श्रीवास्तव ने कहा खबरों का संतुलित होना बेहद जरूरी है। पुलिस महानिदेशक एसके राउत, आईजी डॉ. शैलेंद्र श्रीवास्तव, एसपी जयदीप प्रसाद, सेंट्रल प्रेस क्लब अध्यक्ष एनके सिंह, क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष एके भंडारी ने भी सेंट्रल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किए।

0 आपकी राय:
Post a Comment